मोतिहारी, जून 22 -- अरेराज। अरेराज थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव के एक युवक की मौत शनिवार को गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सुजायतपुर गांव में गड्ढे में डूबने से हो गयी। मृतक नगर पंचायत अरेराज वार्ड सात के ताहिर मियां का पुत्र इजमामूल मियां (24) था। अरेराज व गोविन्दगंज थाना ने संयुक्त रुप से शव को अपने कब्जे में ले लिया। गोविन्दगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा, अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्यशा कुमारी व नगर पंचायत अरेराज के मुख्य पार्षद रन्टू पाण्डेय ने बताया कि इजाममुल गांव के दो व्यक्तियों के साथ खेत में बने गड्ढे में मछली मारने गया था। उसे गड्ढे के पानी व गहराई का पता नहीं चला। इससे वह गहरे पानी में चला गया। शोर होने पर आसपास के लोग आये और उसे पानी से बाहर निकाले। तबतक उ...