कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग एवं साइंस एसोसिएशन ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया। इस वर्ष की थीम 'विकसित भारत 2047' में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरूबा ने प्रथम, तश्मिया ने द्वितीय एवं सबरा नाज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलिशा वारिस एवं शाहीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। डॉ. सुनीता आर्या ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉ. ईशिता पांडेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया। इससे पूर्व प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, प्रो. अर्चना वर्मा और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंजलि श्रीवास्तव ने द...