भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर। मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद का तबादला हो गया है। उनकी जगह हावड़ा के सीनियर विद्युत इंजीनियर अरुण कुमार श्रीवास्तव को मालदा का एडीआरएम बनाया गया है। पिछले तीन साल से शिव कुमार प्रसाद ने एडीआरएम के पद पर कार्य किया। उन्होंने बताया कि अब नई जगह पर जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निर्वाह करने का पूरा प्रयास करूंगा। फिलहाल पूर्व एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। इस आशय की जानकारी मालदा रेल मंडल के पीआरओ रसराज माजी ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...