अरूणा नदी में नहाने गयी किशोरी की डूबने से मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के निमुईया ग्राम में जिउतिया पर्व के अवसर पर अरूणा नदी के सूनसान कोईल घाट पर अन्य सहेलियों के साथ नहाने गयी 14 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गयी। मृतका निमुईया ग्राम के रामबाबू साह की पुत्री काजल कुमारी थी। वह राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय धूमनगर में नवीं कक्षा में पढ़ती थी। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी। साथ नहा रही सहेलियों ने उसे नहीं देखकर शोर मचाया और खोजना शुरू किया । तब तक वह कुछ दूर तक बह गयी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- मांओं की उम्मीदें बिखरीं, छिना पिता का सहारा यह भी पढ़ें- बिहार: जिउतिया के पहले दिन पूर्वी चंपारण में 11 मौतें, आठ की डूबने से गई जान; मचा कोहराम यह भी पढ़ें- Unnao News: कल्याणी नदी के गहरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.