चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर में तीन दिवसीय अरुण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़ाबाम्बो बनाम पनसुवां की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित ओवरों में बड़ाबाम्बो की टीम ने 57 रन का लक्ष्य दिया जहां पनसुवां की टीम 43 रन ही बना पाई। बड़ाबाम्बो की टीम ने यह मुकाबला 13 रनों से जीत लिया। वहीं प्रतियोगिता का तीसरा विजेता धातकीडीह-कांड्रा की टीम रही। इस दौरान मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने विजेता टीम को 23 हजार, उपविजेता टीम को 18 और तृतीय विजेता को 13 हजार रुपये नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया। मुख्...