देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। संस्कार भारती की जनपदीय इकाई का गठन बुधवार को संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक डा. सुरेशचंद्र वैश्य की देखरेख में गठित हुई। संघ विभाग प्रचारक दीपक, विश्वमोहन तिवारी व संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के महामंत्री अनिल सिन्हा की मौजूदगी में संगठन के नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की गई।इसमें अरुण कुमार बरनवाल को अध्यक्ष, राजेंद्र जायसवाल को महामंत्री, महेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि सुरेश गुप्ता, हीरा वर्मा को उपाध्यक्ष, शशांक मणि त्रिपाठी, कृष्णमोहन गुप्ता को सह महामंत्री, अटल बरनवाल को प्रचार प्रमुख, पूनम मणि त्रिपाठी को मंचीय कला विधा संयोजक, संगीताचार्य नित्यानंद लोककला विधा संयोजक, अनामिका बरनवाल दृश्य कला विधा संयोजक, नवनीत बरनवाल धरोहर कला विधा संयोजक, डॉ. स...