प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। आसरा फाउंडेशन की ओर से पहली बार दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को होगा तो 21 मार्च को सम्मान समारोह के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी कराया जाएगा। फाउंडेशन ने इस वर्ष का कैलाश गौरव सम्मान अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार अरुण जैमिनी को देने का निर्णय लिया है। जबकि रवींद्रनाथ गीत ऋषिका सम्मान गीतकार डॉ. रुचि चतुर्वेदी को प्रदान किया जाएगा। अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी आसरा ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुंबई के सुरेश अलबेला व हरियाडॉ. आदित्य जैन, सुमित ओरछा, चेतन चर्चित व अखिलेश द्विवेदी काव्य पाठ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.