नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मुकाबला होगा। मैच शाम सात बजे से रात 11:30 बजे तक खेला जाएगा। दर्शकों के आने और मैच खत्म होने के बाद निकलने के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात दबाव को देखते हुए दोपहर दो बजे से रात 11:45 बजे तक जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बहादुरशाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, मीरदर्द चौराहा और जेएलएन मार्ग पर जरूरत के मुताबिक यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इन मार्गों के कुछ हिस्सों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसलिए वाहन चालक मैच के दौरान इन रास्तों से आने-जाने से बचें। उस दौरान इन पर जाम मिलने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Delhi News: अ...