नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- नितेश तिवारी की रामायण हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। एक्टर्स के काम को पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रामानंद सागर की रामायण के राम एक्टर अरुण गोविल ने भी दशरथ का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अरुण गोविल पहले ये किरदार निभाना नहीं चाहते थे। उन्हें डायरेक्टर ने इस रोल के लिए राजी किया। एक्टर ने हाल में रामायण में नए राम के किरदारों पर भी बात की।अरुण गोविल नहीं करना चाहते थे दशरथ का रोल वैरायटी इंडिया के साथ बाचतीत में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की रामायण में राम के किरदार निभाने को लेकर बात की। एक्टर ने कहा कि अगर वो इस रोल को लेकर सही नहीं महसूस करते तो वो ये करते ही नहीं। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, शुरुआत में, मैं ये रोल नहीं करना चाह...