गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सभी घटक दलों की बैठक हुई। इस दौरान गोरखपुर विधानसभा से अरुण श्रीवास्तव को पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया और बरहज विधानसभा क्षेत्र देवरिया से जनार्दन चौहान को प्रभारी नियुक्त किया गया। चिल्लुपार विधानसभा का प्रभारी चिंतामणि पांडे को बनाया गया है। बैठक के दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तब कही जाती है, जब एक इंजन फेल हो जाता है और उस फेल इंजन को सही करने का काम इस बार पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर किया जाएगा। मोर्चा के संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी, भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.