अरुण खटीक मौत के मामले की हो जांच
आगरा, जुलाई 13 -- प्रदेश खटीक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा परिक्षेत्र) आगरा से मिला। उन्होंने सात जुलाई की रात हुई अरुण पुत्र सरजू खटीक की मौत के मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम लोगों ने खटीक समाज के अरुण को बुरी तरह से मारा-पीटा और जब उसकी मृत्यु हो गयी तब उसे घसीट कर नाले में फेंक दिया। जिससे हत्या को दुर्घटना को दर्शाया जा सके। उत्तर प्रदेश खटीक समाज के प्रदेश तजेन्द्र राजोरा ने बताया यह हदसा नहीं हत्या है, इसकी जांच होनी चाहिए। खटीक समाज के अरुण को न्याय मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश, जयदीप सोनकर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.