फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में युवक का शव नाले में मिलने के मामले में पीड़ित परिवार के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ रहा है तो प्रशासन भी अलर्ट पर है। परिजनों से मिलने आ रहे हिंदू रक्षा दल के नेता गोरक्षक को मक्खनपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम रोक लिया। जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं परिवार से मिलने आ रहे बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष को टूंडला पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया।रसूलपुर निवासी हत्यारोपी अरुण कुमार सूरज का शव बुधवार दोपहर नालबंद चौराहा से हाजीपुरा जाने वाले मार्ग स्थित गहरे नाले में मिला था। पुलिस सड़क हादसे में मौत और परिजन समुदाय विशेष के कुछ युवकों पर हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगा रहे थे। हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी शनिवार देर...