रुडकी, मार्च 12 -- धनौरी में पान की छोटी दुकान चलाने वाले अरुण कुमार के दोनों बेटे केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। बड़े बेटे रितिक कुमार वर्ष 2025 से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सेवा दे रहे हैं, जबकि छोटे बेटे हर्ष कुमार का हाल ही में सीमा सुरक्षा बल में चयन हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद अरुण कुमार ने अपने बेटों को मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाया। दोनों बेटों की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने भी उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...