अरुण कुमार मिश्र बने आपदा प्रबंधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष
श्रावस्ती, अगस्त 13 -- श्रावस्ती। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। जिसमें श्रावस्ती के सचिव अरुण कुमार मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अरुण मिश्र को आपदा प्रबंधन क्षेत्र में 15 वर्ष का अनुभव है। इसके साथ ही बहराइच के आजीवन सदस्य अजय कुमार शर्मा को सचिव, गौतमबुद्धनगर के संजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, लखनऊ के जितेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बलरामपुर के अजय कुमार मिश्र, बाराबंकी के धर्मेंद्र कुमार वर्मा, फर्रुखाबाद के आयुष्मान परिहार, कानपुर नगर के लखन कुमार शुक्ला को कमेटी में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.