अरुण कुमार ने बिजनौर में किया विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन
बिजनौर, सितम्बर 2 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनपद बिजनौर में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। एमडी एसआरएलएम अरुण कुमार ने जनपद बिजनौर में विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन किया। एमडी एसआरएलएम ने कैफे का अवलोकन कर इसकी व्यवस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ रणविजय सिंह व एनआरएलएम से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.