आरा, अप्रैल 30 -- आरा। शहर के अरण इंटरनेशनल स्कूल में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय पर्यावरण, पोर्ट्रेट आदि से संबंधित थे, जिन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हैं: सुहानी कुमारी, अंशिका कुमारी, आराध्या वर्मा एवं अमन कुमार। द्वितीय स्थान पर रहे: अंकित सिंह, जूली कुमारी, खुशी कुमारी एवं कर्णिका शर्मा। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हैं: गोल्डी कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रज्ञा भारती एवं आर्या कुमारी। निदेशक ज्योति प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दे सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.