नई दिल्ली, मार्च 30 -- अरुणा ईरानी इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में मेहमान बनकर आई थीं। उनके साथ फरीदा जलाल भी थी। दोनों की आइकॉनिक जोड़ी को देखकर दर्शक काफी खुश हुए। इस बीच होस्ट आदित्य नारायण ने अरुणा ईरानी के साथ मस्ती भी की। आदित्य ने अरुणा ईरानी से पूछा कि उनके पति कुक्कू कोहली के साथ रोमांस वाला एक्सपीरियंस कैसा था। इस पर उन्होंने पुराने दिनों का मजेदार किस्सा बताया।कुक्कू कोहली से 36 का आंकड़ा एपिसोड के दौरान आदित्य नारायण ने इंट्रेस्टिंग डॉट्स कनेक्ट किए। उन्होंने बताया, 'गोरे-गोर मुखड़े पे काला काला चश्मा' गाना सुहाग फिल्म का है। इसे मेरे पिता ने गाया है और इसके डायरेक्टर कुक्कू कोहलीजी थे। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं कि वह अरुणाजी के पति हैं।' इसके बाद आदित्य नारायण ने पूछा कि अरुणा ईरानी का कुक्कू कोहली के साथ काम करने का...