हाजीपुर, सितम्बर 25 -- अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में अगस्त माह में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में लापता अग्निवीर का पार्थिव शरीर मिला गया है। शव मिलने की सूचना पर पैतृक गांव सैदपुर रजौली में कोहराम मच गया। परिजनों एवं गांव में मातम छाया हुआ है। सभी लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं। मृतक सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली निवासी आशुतोष कुमार के बड़े पुत्र आदित्य कुमार था। आदित्य पिछले वर्ष अप्रैल में अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे और दिबांग वैली के पासुपानी आर्मी कैंप में तैनात थे।

पीड़ित परिवार की स्थिति उनका छोटा भाई अनीश भी अग्निवीर है और सिक्किम में तैनात है। दादा चंद्रकांत प्रसाद यादव ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह सूबेदार मेजर ने फोन कर सूचना दी कि बादल फटने से सात जवान लापता हो गए हैं। दो को सुरक्षित निकाल...