नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी पर बांध निर्माण का विरोध कर रहे दस प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग को लेकर तीन जिलों में 12 घंटे बंद रखा गया। सियांग जिले में गेकू के पास दिते-डाइम इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। इसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बंद से आमजन परेशान हुए। सियांग के पुलिस अधीक्षक कामदाम सिखोम ने बताया कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की बिजली परियोजना के विरोध में 12 घंटे के बंद के दौरान करीब 150 से 200 प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ करने और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के पास धारदार हथियाार, लाठियां और गुलेल थीं। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर भी फेंके। अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौ...