अरुणाचल में बांध के खिलाफ भड़का गुस्सा, NHPC ऑफिस फूंका; विधायकों के घरों में तोड़फोड़
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट के सियांग अपर बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन ने शुक्रवार शाम को अचानक हिंसक रूप ले लिया। खुद को 'जेन जी' (Gen Z) बताने वाले सैकड़ों उपद्रवियों ने NHPC के पासीघाट कार्यालय, कई सरकारी दफ्तरों, एक पुलिस स्टेशन और 8 पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष कलिंग मोयोंग और दो स्थानीय विधायकों- ओनी पन्यांग और निनोंग एरिंग के निजी आवासों पर भी हमला बोला, तोड़फोड़ की और घर का सामान उठा ले गए।12 घंटे के बंद के बाद अचानक भड़की हिंसा ईस्ट सियांग की डिप्टी कमिश्नर जयंती पर्टिन ने शनिवार को स्थिति की जानकारी देते हुए बताया। शुक्रवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.