नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में सीमा के कई स्थानों पर आज भी भारत और चीन के बीच टकराव की नौबत आती है। गुरुवार को आईटीबीपी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही हैं। उनके इस बयान के सहारे कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ITBP कर्मियों के लिए आयोजित वार्षिक हिमवीर सम्मान समारोह में शत्रुजीत कपूर ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी जहां अरुणाचल में कई जगहों पर भारत और चीन के सैनिकों का आमना-सामना हुआ है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।" उन्होंने कहा कि अरुणाचल सीमा पर चल रहे टकराव में ITBP के कमांडो सक्रिय हैं। The ITBP chief has confirmed ong...