देवरिया, जून 30 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के साहोपार निवासी एक युवक की मौत अरुणांचल के ईटानगर में बादल फटने से हो गयी। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पूरा परिवार सदमे में है। साहोपार गांव के टोला बलुआ टोला निवासी सौरभ पुत्र ओमप्रकाश ईटानगर में डाकसेवा में कार्यरत थे। 24 जून को अचानक बादल फटने से वह मौत के शिकार हो गए। परिवार में घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।परिवारीजनों के अनुसार सौरभ का गोरखपुर जोन में स्थानान्तरण भी हो गया था। 30 जून को उसे गोरखपुर मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करना था। मौत की खबर से भाई, पत्नी, बच्चे तथा माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...