नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें अरुंधति रॉय की पुस्तक 'मदर मैरी कम्स टू मी' की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर इस आधार पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया था कि पुस्तक के आवरण पर उन्हें (लेखिका) सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है जो कि कानून का उल्लंघन है। राजसिम्हन नामक व्यक्ति ने इस मुद्दे पर केरल उच्च न्यायालय की ओर से अपनी जनहित याचिका खारिज होने के बाद उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने खारिज कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ''वह एक प्रसिद्ध लेखिका हैं। उन्होंने ऐसी किसी चीज़ को बढ़ावा नहीं दिया है। पुस्तक में एक चेतावनी भी दी गई है, और वह स्वयं एक प्रख्यात व्यक्ति हैं। फिर प्रचार के लिए ऐसा क्यों क...