रांची, मार्च 9 -- रांची। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में अरिंदम नंदी ने सफलता हासिल की है। अरिंदम ने सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है। इससे पूर्व, उन्होंने 2025 में सीए फाउंडेशन भी प्रथम प्रयास में ही पास किया था। गुरुनानक स्कूल के पूर्व छात्र रहे अरिंदम की इस उपलब्धि पर उनके पिता दिव्येंदु नंदी और माता सुमिता नंदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...