नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 700 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। अरावली विरासत जन अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा के दौरान चार राज्यों में अरावली क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। अरावली विरासत जन अभियान की सदस्य नीलम अहलूवालिया ने बताया कि 24 जनवरी को गुजरात के अरावली जिले में देशभर से पर्यावरण कार्यकर्ता, सिविल सोसाइटी समूह, शोधकर्ता, अधिवक्ता, विशेषज्ञ, नागरिक और पर्यावरणविद एकत्र होंगे। यहीं से यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा गुजरात के तीन, राजस्थान के 27 और हरियाणा के सात जिलों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस 700 किलोमीटर लंबी यात्रा को पूरा करने में 40 दिन से अधिक समय लगेगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.