गुड़गांव, फरवरी 8 -- सोहना। रायसीना स्थित अरावली पर्वत शृंखला में अंसल फार्म हाउस के डी ब्लॉक में 24 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अलवर के जटियाना शाहपुर निवासी शकून कुमार के रूप में हुई है। इसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, लेकिन गीला होने के चलते पढ़ने में दिक्कत आ रही है। रविवार दोपहर बाद सोहना पुलिस को पेड़ के समीप युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार रात को युवक द्वारा खुद फांसी लगाने की आशंका है। जानवरों ने पेड़ से लटके शव को खींचकर नीचे गिरा दिया है। निरीक्षक रविंद्र सिंह के मुताबिक मृतक परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.