फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की पहाड़ियों में बने धार्मिक स्थलों को भी अब वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है। वन विभाग ने अवैध निर्माणों को 15 दिन में हटाने के आदेश दिए गए हैं। यदि अवैध निर्माण नहीं हटाए गए नहीं तो वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। विभाग की तरफ से मंदिर परिसर में दो नोटिस चस्पा भी गए हैं। वन विभाग ने पिछले वर्ष जून जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में स्थित अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया था। करीब डेढ़ महीने तक चली कार्रवाई में लक्कड़पुर, अनंगपुर, अनखीर और मेवला महाराजपुर क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाया था। वन विभाग की टीम ने 261.06 एकड़ में फैले क्षेत्र में 88 स्थानों पर फैले 241 अवैध निर्माण को तोड़ा था। वन विभाग को गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ की का...