फरीदाबाद, मार्च 16 -- नूंह। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से पहाड़ों में बने कई अवैध रास्ते काट दिए गए। पुलिस ने ड्रोन से इलाके का निरीक्षण कर गतिविधियों की निगरानी भी की। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और एवीटी स्टाफ की संयुक्त टीम गांव गुजर नंगला और शेखपुर की अरावली पहाड़ियों में पहुंची। टीम ने सबसे पहले ड्रोन उड़ाकर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और संदिग्ध स्थानों की पहचान की।जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने पत्थर चोरी करने के लिए पहाड़ियों में अवैध रास्ते बना रखे थे। इन रास्तों के माध्यम से रात के समय पत्थर निकालने की कोशिश की जाती थी।इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से इन रास्तों को काटकर ...