मेरठ, दिसम्बर 23 -- मवाना। मवाना क्षेत्रीय जीववादी राहुल कुमार और सचिन शर्मा ने एक सादगीपूर्ण अपील के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि जनजीवन और जैव विविधता की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया जाए। उत्तर भारत की जीवन रेखा अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने की पुकार तेज हो रही है। उन्होंने सोमवार को एक ज्ञापन तहसीलदार निरंकार सिंह को दिया है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अरावली के विनाश से मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश रेगिस्तान के द्वार पर पहुंच जाएंगे। पर्वत श्रृंखला के नष्ट होने से जैव विविधता समाप्त हो जाएगी, धूल भरी आंधियां जीवन को प्रभावित करेंगी। भूगर्भ जल स्तर गिरेगा, श्वसन तंत्र की बीमारियां बढ़ेंगी और क्षेत्र का एक्यूआई का स्तर खराब हो जाएगा। इनके खत्म होने से यहां का प्राकृतिक अस्तित्व खत...