फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा में सोमवार को अरावली का मुद्दा उठा। विधायक धनेश अदलखा में सरकार से सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट फाइल करके अनंगपुर में वन विभाग की कार्रवाई रुकवाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली में बने अवैध निर्माणों को हटाया जाना है। इसके तहत वन विभाग ने पिछले वर्ष अनंगपुर, मेवला महाराजपुर, अनखीर में तोड़फोड की कार्रवाई की थी। उस दौरान वन विभाग को तोड़फोड़ की कार्रवाई सबसे अधिक परेशानी अनंगपुर में हुई थी। वन विभाग की टीम को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीईसी की टीम ने भी मौका मुआयना किया था। अनंगपुर सहित अरावली में सितंबर के बाद से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही मामले की दोबारा से सुनवाई होने वाली है। ऐसे में अनंगपुर के ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.