भागलपुर, मई 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र के अरार गांव में आंबेडकर क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभात रंजन उर्फ विकेश सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। साथ ही खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य में बड़े स्तर के आयोजन में सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- जगदीशपुर मैदान में आज होगा पीपीएल सेशन-3 क्रिकेट मुकाबला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...