रिषिकेष, मार्च 26 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास ऋषिकेश ने गृह परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें कक्षा 6 के अराध्य बनर्जी ने 96.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कक्षा 8 के नमीष रतूड़ी 95.75 दूसरे कक्षा 7 की अंजलि 94.60 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम क जूनियर वर्ग में वर्षभर की सभी गतिविधियों में नमीष रतूड़ी,अराध्य बनर्जी अव्वल रही, जबकि सीनियर वर्ग में विनय एवं तेजस्विनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कृत किया गया। डॉ. शशि कुमार शर्मा ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनिल मित्तल, प्रबंध समिति संरक्षक ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के व...