आगरा, अप्रैल 16 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के टीकमपुरा गांव में पुलिस चौकी के समीप स्थित माता मंदिर में रखीं देव प्रतिमाओं को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। इन प्रतिमाओं को मंदिर के बाहर खेतों में फेंक दिया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो लोगों में आक्रोश पनप गया। जानकारी मिलते ही सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के समीप टीकमपुरा गांव है। गांव का माता मंदिर पुलिस चौकी के समीप है। यहां गांव के लोग पूजा अर्चना के लिए आते जाते हैं। बुधवार को लोग माता मंदिर पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। मंदिर में प्रतिमाएं टूटी पड़ी थीं, कुछ प्रतिमाएं मंदिर के बाहर खेत में पड़ी हुई थीं।घटना की जानकारी के बाद गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.