गौरीगंज, मई 17 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भादर गांव के छीड़ा गांव के पास महाराणा प्रताप जयंती पर लगाई गई होर्डिंग और हनुमान जयंती के धार्मिक झंडों को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शुक्रवार की देर शाम हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की शाम रामगंज थाना पहुंचे ग्रामीणों ने सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र से शिकायत दर्ज कराई और लिखत तहरीर दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष संत बख्श सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटना पर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि देश के महापुरुष महाराण प्रताप की होर्डिंग फाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि कुछ संदि...