बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता अराजक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। जिससे पूरी दुकान का सामान जल कर खाक हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों का सामान खाक हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।शहर के कांशीराम कालोनी विजय पुत्र देवकी नंदन पीडब्ल्यूड़ी खंड एक के समीप स्कूली बैग सिलाई और बैगों की मरम्मत करने की दुकान खोले था। रात को वह दुकान बंद करने के बाद वह घर चला गया। रात करीब 12 बजे उसकी दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख वहां से गुजर रहे एक युवक ने विजय को फोन पर सूचना दी। सूचना पाकर विजय अपनी पत्नी राधिका के साथ दुकान पहुंच गया। मामले की जानकारी दमकल को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सारा सामान चल कर खाक हो गया। विजय ने बताया कि दुकान में रखी ...