जौनपुर, मई 18 -- खुटहन। बड़नपुर गांव की दलित बस्ती मार्ग पर लगे पंचशील और डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर उठा ले जाने का आरोप है। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जिस खेत के किनारे बांस गाड़कर झंडे लगाए गए थे, उसी पक्ष के लोगों ने रात में बांस तोड़कर झंडे हटा दिए। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अराजक तत्वों ने फाड़ी महाराणा प्रताप की होर्डिंग प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्द...