जौनपुर, जनवरी 7 -- महराजगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय सराय परशुरामपुर की चहारदीवारी को कुछ अराजक किस्म के लोगों ने तोड़ दी। घटना दो दिन पहले की है। शीतकालीन अवकाश के कारण विद्यालय बंद था। मंगलवार को ग्रामीण इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक राजमणि को दिए। प्रधानाध्यापक ने लिखित शिकायत बीईओ अरविंद कुमार पाण्डेय से की। मंगलवार को बीईओ ने बदलापुर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को पत्र लिखा। बताया कि अराजक तत्वों ने विद्यालय की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुचाया गया है। उन्होने कार्रवाई का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...