देवरिया, मार्च 6 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। एक व्यक्ति ने अराजक तत्वों पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोप लगाया है।लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव निवासी नन्दलाल गौंड़ पुत्र स्व लालमुंगा गोंड़ लार पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे गांव के कुछ अराजक तत्वों ने हमारे घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया गया। जिसमें हमारे घर के उपयोगी पहनने के कपड़े जलकर राख हो गया। एसएसआई विंध्याचल शुक्ला ने कहाकि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन करने के बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...