प्रयागराज, मार्च 3 -- शहर के कल्याणी देवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी अटाला फीडर पर सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो ट्रांसफार्मर फुंक गया। मीरापुर के जेई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी की मंशा से आगजनी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगभग 12:07 बजे अटाला फीडर अचानक ट्रिप हो गया। सूचना मिलते ही रात्रि में तैनात लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान गुलाब बाड़ी क्षेत्र में पुलिस चौकी की ओर जाने वाली लाइन पर स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर की एलटी प्रोटेक्शन यूनिट में कॉपरयुक्त कांटेक्ट खुला मिला। साथ ही एलटी केबल आपस में शॉर्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर जल चुका था। इससे पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्त...