आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के बरदह और मेंहनगर थाना परिसर में महाशिवरात्रि और होली के पर्व को लेकर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि शिव बारात में रूट परिवर्तन को लेकर नई परंपरा पर रोक रहेगी। महाशिवरात्रि और होली का त्योहार आपसी सौहार्द्र के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहार में खलल पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने बताया कि कस्बे के ऐतिहासिक लखरांव पोखरा पर स्थित महादेव मंदिर से शिव बारात निकलेगी। प्रभा पोखरा होते हुए निरंजन कुटी तक जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने डीजे कम आवाज में बजाने के लिए निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.