पिथौरागढ़, मार्च 12 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौच कर अराजकता फैलाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थल पुलिस से अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सुरोली निवासी नवीन सिंह खनका सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर अराजकता फैलाते हुए मिला। इधर गंगोलीहाट पुलिस को गंगोलीहाट निवासी महेन्द्र कुमार सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर उत्पात मचाते हुए मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...