आगरा, मई 18 -- किसान संगठन भाकियू स्वराज के अध्यक्ष पद पर रहते अपराधिक मामले में घिरे गैंगस्टर में बंद कुलदीप पांडेय के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की है। इससे पहले कुलदीप के भाई सुजीत उर्फ सुरजीत पर भी रासुका लगाई। एसपी की ओर से आख्या रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम द्वारा रासुका के तहत निरुद्ध किया गया। जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कार्यवाही के बारे में संयुक्त रूप से बताया कि, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसान हित की आड़ में दहशत एवं अराजकता फैलाने वाले गैंगस्टर,हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पाण्डेय पुत्र चन्द्रशेखर निवासी ग्राम गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। उन्होने बताया कि, कुलदीप पांडेय द्वारा अपने साथि...