अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग शमशाद मार्केट से जमालपुर ओवरब्रिज तक अव्यवस्था और अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क और दोनों ओर बनाए गए फुटपाथ आज अवैध कब्जों की भेंट चढ़ चुके हैं। हालात यह हैं कि इस पूरे मार्ग पर सड़क की लगभग 60 प्रतिशत चौड़ाई विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की चपेट में है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान की टीम ने बुधवार को इस मार्ग की पड़ताल की। शमशाद मार्केट से जमालपुर ओवरब्रिज तक का मार्ग न केवल शहर के प्रमुख बाजारों को जोड़ता है, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। रोजाना हजारों छ...