कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख तिराहे पर प्राइवेट बस चालकों की दबंगई चरम पर पहुंच गई है। सवारियों को बसों में बैठाने के नाम पर यूनियन के सदस्य ऑटो चालकों के साथ अभद्रता, मारपीट कर उन्हें धमकाते रहते हैं। अराजकतत्वों से परेशान ऑटो चालकों ने तहसील रोड पर टेंपो खड़े कर विरोध प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। ताजा घटना में बस यूनियन के कारिंदों ने जबरन ऑटो से सवारियां उतारकर अपनी बसों में ठूंस दीं। विरोध करने पर एक ऑटो चालक को सरेराह जमकर धमकाया गया। इस तरह के मामले आए दिन हो रहे हैं। ऐसे में परेशान आटो चालकों ने तहसील रोड पर अपने आटो लाइन से खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित ऑटो चालक ओमवीर सिंह व सीटू राजपूत समेत कई अन्य चालकों ने बताया कि वह लोग ऑटो चलाकर किसी तरह परिवार चलाते हैं, लेकिन बस यूनियन उन्हें काम करने नहीं...