हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के भिलावां वार्ड में एक पुराने मंदिर के शिवलिंग को अराजक तत्वों ने खरोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर जब इस पर पड़ी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।भिलावां वार्ड निवासी अवधेश कुमार, संतु, धीरेन्द्र कुमार, दुर्गा, सुमित, कुलदीपक, संदीप, नीलू आदि लोगों ने बताया कि उक्त शिवमंदिर 1972 के आसपास बना था। जिसे क्षेत्र में गोपालेश्वर धाम मंदिर के नाम से जाना जाता है। जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना को पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- शरारतीतत्वों ने शिवलिंग किया क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में रोष मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु रोज की तरह पूजा-अर्चना को पहुंचे तो शिवलिंग का...