चंदौली, अप्रैल 21 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बीते सोमवार की रात अराजकतत्वों ने बिजली के दो पोल को ट्रैक्टर से तोड़ दिया। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। सरौली गांव से होकर हसनपुर,जमालपुर,महमदपुर, सरौली होते हुए टाण्डा की तरफ मार्ग गया है। मार्ग के किनारे लगा बिजली पोल अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तोड़ दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हालांकि घंटों बाद विभागीय कर्मचारी बिजली आपूर्ति शुरू कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...