हरदोई, अप्रैल 10 -- टड़ियावां। कस्बे में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने एक गरीब दुकानदार की फूस की दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। पीड़ित पप्पू हलवाई ने बताया कि वह कस्बे में पशु चिकित्सालय के पास अपनी छोटी सी दुकान चलाता है। रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने का प्रयास किया पर तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...