गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले राज प्रताप प्रजापति की दुकान पर गुरुवार की रात पहुंचे अराजक तत्वों ने दुकान पर रखे कैरेट में आग लगा दी। 30 कैरेट जलकर नष्ट हो गए। छतरमा गांव निवासी राज प्रजापति ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात 8 बजे अपनी दुकान बंद कर सब्जी टोटो वाहन से लेकर घर चला गया। दुकान लगाने के लिए 30 कैरेट छोड़ा था। जिसमें किसी ने पहुंचकर आग लगा दी। घटना की जानकारी उसने 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं धर्मागतपुर राजभर बस्ती में सुक्खू राजभर के झोपड़ी में आग लगने से उसमें बंधी भैंस जल गई। सुक्खू ने बताया कि वह घर के सामने मड़ई में एक गाय तथा एक भैंस बंधे थे मच्छरों से बचने के लिए धुआं किया था। जो सुल...