गाजीपुर, अप्रैल 29 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। महाहर धाम परिसर में रविवार को देर रात्री में पर्यटन विभाग की ओर से निर्माणाधीन को दिवार को अराजकतत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस, पीएससी बल की तैनाती के बाद भी दीवार तोड़े जाने की घटना पर पहुंची मरदह पुलिस ने आनन-फानन में रात्रि में ही क्षतिग्रस्त दीवाल की मरम्मत करा दी। महाहर धाम शिवमंदिर सेवाश्रम के सचिव सुलेमापुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस बाबत सीओ कासिमाबाद उज्ज्वल राजर्षि ने बताया कि अराजकतत्वों ने दीवाल को धक्का देकर क्षतिग्रस्त किया था। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...