गंगापार, अप्रैल 13 -- रविवार रात अराजकतत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आनन फानन में दूसरी प्रतिमा स्थापित करा मामले को शांत कराया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सरवाडीह गांव में स्थापित बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सोमवार सुबह स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल, गांव में पुलिस तैनात हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.